Nagpur 19 अगस्त : नई दिल्ली से हैदराबाद की ओर आ रही तेलंगाना एक्सप्रेस के पहिये अचानक लॉक होने से हड़कंप मच गया. इस ब्रेक बाइंडिंग के कारण ट्रेन के साथ संभावित बड़ा हादसा टल गया.
नई दिल्ली से 12724 तेलंगाना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर शुक्रवार को दोपहर 4 बजे रवाना हुई. यह ट्रेन बीच रास्ते में एक से डेढ़ घंटा विलंब से चल रही थी. ट्रेन शनिवार को आमला – नागपुर स्टेशनों के बीच पांढुर्ना – दरिमेटा सेक्शन में पहुंचते ही तेज झटके के साथ यकायक रुक गयी, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया. ट्रेन काफी समय तक पटरी पर ही रुकी रही.
ट्रेन के क्रू मेंबर्स ने तुरंत ट्रेन की जांच पड़ताल की, ऐसे में इस ट्रेन के पैंट्री कार में ब्रेक बाइंडिंग होने की बात सामने आयी. क्रू मेंबर्स ने इस तकनीकी खामी को दुरुस्त कर ट्रेन को रवाना कर दिया. यह ट्रेन नागपुर स्टेशन पर अपने निर्धारित समय से 5 घंटे विलंब से पहुंची.
सूत्रों के अनुसार ब्रेक बाइंडिंग एक ऐसी तकनीकी समस्या होती है, जिसमें पटरी पर दौड़ते समय ब्रेक में अचानक गड़बड़ी निर्माण होती है और ट्रेन के पहिये लॉक हो जाते है. इस स्थिति में ट्रेन के पटरी से उतरने
या हादसे की संभावना के साथ साथ ट्रैक को भी नुकसान पहुंच सकता है.



Total Users : 1946
Total views : 3808