www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » देश में गोधरा या पुलवामा जैसी घटनाओं की संभावना, हार के डर से बौखलाई मोदी सरकार : वडेटटीवार

देश में गोधरा या पुलवामा जैसी घटनाओं की संभावना, हार के डर से बौखलाई मोदी सरकार : वडेटटीवार

Chandrapur 19 अगस्त : महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस के विपक्षी नेता विजय वडेटटीवार ने यहां कहा कि, 2024 के चुनावों में दिख रही हार से मोदी सरकार बौखलाहट में है, ऐसे में देश में आने वाले दिनों में गोधरा या पुलवामा जैसी घटनाएं होने की प्रबल संभावना नजर आ रही है.

स्थानीय सीडीसीसी बैंक में पत्रकारों से बात करते हुए वडेटटीवार ने कहा कि, महाराष्ट्र में सितंबर में सरकार की मुख्य कुर्सी बदलने के अपने वक्तव्य पर वे अब भी कायम है, राज्य में परिवर्तन अटल है.

उन्होंने कहा कि, देश में सत्तासीन मोदी सरकार को हार का डर सता रहा है, वर्ष 2019 के चुनाव से पहले जिस प्रकार से पुलवामा की घटना हुई थी और लोगों में देशभक्ति जगाकर उसके बल पर मोदी सरकार ने जीत हासिल की थी, ठीक वैसा ही कुछ इस बार भी होने की पूर्ण संभावना है. देश की खुफिया एजेंसियां इतनी सक्षम होने के बावजूद पुलवामा की घटना को अंजाम दिए गए आरडीएक्स तथा अन्य विस्फोटक कहाँ से आये थे, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है. जिससे उस घटना को लेकर संदेह होना स्वाभाविक है. सरकार अब अयोध्या में राम मंदिर का लोकार्पण करने जा रही है, देश भर से लाखों की तादाद में भाविक अयोध्या पहुंचेंगे, ऐसे में देश में पुनः एक बार गोधरा जैसी घटना हो सकती है, ताकि देश में हिंदू और मुस्लिमों के बीच दंगे हो सकते है. उन्होंने कहा कि, देश में सांप्रदायिक दंगे तो वैसे भी शुरू ही हो गए है, यह सिलसिला आगे और बढ़ सकता है.

वडेटटीवार ने आगे कहा कि, राज्य में लोकसभा से पहले विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. देश भर में मोदी सरकार के खिलाफ असंतोष है, इसे शांत करने के लिए विधानसभा चुनाव दिसंबर तक लिए जा सकते है.
उन्होंने कहा कि, महाराष्ट्र में सरकार अस्थिरता के दौर से गुजर रही है. मुख्यमंत्री कौन है, इसको लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. मुख्यमंत्री शिंदे के साथ आए समर्थक विधायक अस्वस्थ है, उन्हें अपने राजनीतिक भविष्य की चिंता सता रही है. कुछ लोग मंत्रिपद ना होने से नाखुश है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808