www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » इराई डैम के सभीं दरवाजें खोले गए

इराई डैम के सभीं दरवाजें खोले गए

Chandrapur 20 अगस्त : चंद्रपुर के शहर के समीप स्थित इराई डैम के सभीं सातों दरवाजें खोले गए है, शाम सात बजे के बाद से यह गेट खोले गए है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डैम के 2 दरवाजें 0.75 मीटर से जबकि शेष 5 दरवाजें 0.50 मीटर से खोले गए है.

पिछले दो दिनों से जिले में हो रही निरंतर बारिश के बाद अब चंद्रपुर शहर के समीप स्थित महाजेनको के इराई बांध के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है. इस बांध के कुछ गेट्स किसी भी समय खोले जाने की संभावना सुबह से ही जताई जा रही थी.

चंद्रपुर जिले में पिछले 2 दिनों से कभी हल्की तो कभी मध्यम स्वरूप की निरंतर बारिश हो रही है. यह बारिश जिले में सभीं तहसीलों में हो रही है, जिससे जिले के करीब सभीं बांध लबालब हुए है. चारगांव जलाशय भी ओव्हरफ़्लो हो रहा है, जिसका पानी इराई नदी से होते हुए इराई डैम में जमा हो रहा है. फलस्वरूप इराई डैम के जलस्तर में पल पल बढ़ोतरी हो रही है. 20 अगस्त को सुबह 10 बजे इस डैम में पानी का लेवल 206.900 मीटर तक पहुंच चुका था, अतः इस डैम के कुछ दरवाजे अब किसी भी क्षण खोले जाने की स्थिति निर्माण हुई थी. सीटीपीएस के अधिकारियों ने डैम के बढ़ते जलस्तर की सूचना जिला प्रशासन तथा जलसंपदा विभाग को दी थी. सीटीपीएस के अधिकारी डैम के दरवाजे खोलने के लिए एसडीएम के आदेश की प्रतीक्षा में थे. एसडीएम ने शाम 7 बजे डैम के गेट्स खोलने को अनुमति प्रदान की, उसके बाद सीटीपीएस प्रशासन ने डैम के सभीं गेट्स खोल दिये. ज्ञात रहे कि, इस डैम की कुल जलसंग्रहण क्षमता 207.500 मीटर की है, जबकि दोपहर बाद इस डैम की लेवल 207 मीटर तक पहुंच गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808