Buldhana 21 अगस्त : पुलिसकर्मी पत्नी और 3 वर्ष की बेटी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह दर्दनाक घटना बुलढाणा जिले के चिखली में सामने आयी. महिला पुलिसकर्मी की पहचान वर्षा कुंटे के तौर पर हुई है, उसका और 3 वर्षीय बच्ची का शव उनके घर से बरामद हुआ है. यह घर चिखली शहर में पंचमुखी मंदिर के पास है. महिला पुलिसकर्मी के पति किशोर कुंटे का शव घर से काफी दूर एक पेड़ पर लटका पाया गया है. इस घटना से चिखली शहर में खलबली मच गई है. अंदेशा है कि, इस आरोपी ने पहले अपनी पत्नी और बेटी की किसी तेज धार वाले हथियार से हत्या कर दी,बाद में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. कुंटे दंपति को 8 वर्ष की एक और बेटी भी है,जो घटना के समय स्कूल गयी हुई थी.
आसपास के पड़ोसी के अनुसार कुंटे परिवार एक खुशहाल परिवार था, उनके आपसी संबंध भी अच्छे थे, इस घटना के पीछे पड़ोसियों ने संदेह व्यक्त किया है. वहीं कुछ लोगों ने पति पत्नी के बीच अनबन की बात भी कही है.



Total Users : 1946
Total views : 3808