Bhandara 22 अगस्त : नागपुर जिले का एक प्रेमी गोंदिया जिले की अपनी प्रेमिका से मिलने भंडारा आया, दिनभर घूमने के बाद उन्होंने एक लॉज में रात बिताई, लेकिन सुबह प्रेमी को मृत अवस्था में पाकर प्रेमिका हड़बड़ाई. रात में शक्तिवर्धक दवा के ओवरडोज सेवन से इस प्रेमी की सुबह मौत होने का अंदाजा पुलिस ने व्यक्त किया है.
यह घटना विदर्भ के भंडारा शहर से सामने आयी. इस संदर्भ में पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने उक्त लॉज से शक्तिवर्धक कैप्सूल की एक स्ट्रिप बरामद की है, इस स्ट्रिप से 100 मिलीग्राम की 2 कैप्सूल नदारद पायी गयी है.
मृतक प्रेमी नागपुर जिले के कामठी का जबकि प्रेमिका गोंदिया जिले के मारेगाव की निवासी बताई जा रही है. दोनों एकदूसरे से मिलने के लिए भंडारा में दाखिल हुए थे, दोनों ने दिन भर घूमकर कुछ खरीदारी की और रात बिताने के लिए एक लॉज में कमरा बुक किया था. सुबह जब काफी देर तक प्रेमी युवक बिस्तर से नहीं उठा तो प्रेमिका ने उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन उसमें कोई हलचल नजर नहीं आ रही थी, उसकी सांसें भी नहीं चल रही थी. हड़बड़ाई प्रेमिका ने इस बात की सूचना लॉज के प्रबंधक को दी, उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया. शव का पोस्टमार्टम कर सैम्पल्स आगे की जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेज दिए है.



Total Users : 1946
Total views : 3808