www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » E-Paper » चंद्रयान 3 के चांद पर उतरने का होगा सीधा प्रसारण

चंद्रयान 3 के चांद पर उतरने का होगा सीधा प्रसारण

New Delhi 23 अगस्त : चंद्रयान 3 के जरिये भारत अंतरिक्ष में इतिहास रचने जा रहा है. चंद्रयान की चांद पर उतरने की घड़ी करीब आ गयी है. इसरो के मुताबिक चंद्रयान 3 बुधवार 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 04 मिनट पर चांद पर लैंड करेगा. इस ओर समस्त देशवासियों समेत दुनियाभर की निगाहें लगी हुई है. इस अविस्मरणीय उपलब्धि का साक्षी होने के लिए हर कोई उत्सुक है. लोगों की इस अपार उत्सुकता को देखते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान के चांद पर कदम रखने के पलों का देशवासियों को अनुभव कराने का निर्णय लिया है. इसके लिए संगठन ने सीधे प्रसारण की व्यवस्था की है. आप सब भी इस के माध्यम से चंद्रयान के चांद पर लैंडिंग के अविस्मरणीय पलों के गवाह बन सकते है. नीचे दी हुई लिंक को क्लिक कर आप चंद्रयान के चांद पर लैंडिंग का सीधा प्रसारण देख पाएंगे. इसरो के मुताबिक इस लाइव टेलीकास्ट का प्रसारण 23 अगस्त को शाम 5.25 मिनट पर शुरू होगा

https://www.isro.gov.in/LIVE_telecast_of_Soft_landing.html

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808