www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » भारत ने रचा इतिहास, चंद्रयान ने रखा चांद पर सफल कदम, देशभर में जश्न

भारत ने रचा इतिहास, चंद्रयान ने रखा चांद पर सफल कदम, देशभर में जश्न

Bengaluru 23 अगस्त : भारत का चांद पर उतरने का अभियान सफल हुआ है. चंद्रयान 3 ने चांद की धरती पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है. चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत देश अब दुनिया का पहला देश बन गया है. चंद्रयान के चांद पर तिरंगा फहराने की उपलब्धि पर समूचा देश झूम उठा है. इसरो के अनुमान के तहत ही चंद्रयान ने चांद पर शाम 6 बजकर 04 मिनट पर कदम रखा. चंद्रयान 3 के चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए देश के 140 करोड़ लोग सुबह से ही दुवा कर रहे थे, क्या मंदिर, मस्जिद क्या चर्च और क्या गुरुद्वारा, सब जगह देशभर में सुबह से ही प्रार्थना का दौर शुरू था, सब अपने तरीके से चंद्रयान 3 के सॉफ्ट लैंडिंग के लिए मनोकामना जता रहे थे.
भारत के वैज्ञानिकों के प्रयासों और अविस्मरणीय उपलब्धि के साक्षी बनने के लिए देशभर में जगह जगह लोगों में उत्सुकता दिखाई दे रही थी, इस उपलब्धि को आंखों में कैद करने के लिए देशभर में बड़े छोटे शहरों में चंद्रयान 3 के चांद पर लैंडिंग के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई थी. लोग टीवी पर न्यूज चैनलों और यू ट्यूब चैनलों पर भी सीधा प्रसारण देखने के लिए आंखें गड़ाए हुए थे. जैसे ही चंद्रयान ने चांद की धरती पर कदम रखा, हरतरफ एक ही जल्लोष हुआ. लोगों ने एकदूसरे को बधाई दी.

गौरतलब है कि, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने चांद की दिशा में 14 जुलाई को अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी. इस चंद्रयान ने चरणबद्ध रूप से चांद के एक एक ऑर्बिट में सफलतापूर्वक प्रवेश किया था. तबसे ही इस चंद्रयान 3 के सफल होने का विश्वास जताया जा रहा था, दुनियाभर की निगाहें भी भारत के इस चंद्रयान मिशन पर लगी हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808