www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » बीच चौराहे पर मित्र की गोली मारकर हत्या, पुणे में दिल दहलाने वाली वारदात.

बीच चौराहे पर मित्र की गोली मारकर हत्या, पुणे में दिल दहलाने वाली वारदात.

Pune 24 अगस्त : यहां के रक्षक चौक में बीच चौराहे पर मित्रों के समूह ने अपने एक मित्र की गोली मारकर हत्या की. दिल दहलाने वाली यह घटना औंध – रेवेट बीआरटी रोड पर हुई. यह सभीं मित्र एक ही वाहन में सवार होकर आए थे. मृतक का नाम सागर शिंदे बताया जा रहा है. इस संदर्भ में पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने फिलहाल 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है. इनमें से एक आरोपी का नाम योगेश जगताप हैं.

बताया जाता हैं कि, सभीं मित्र एक ही वाहन में आये थे, वाहन के भीतर ही उनमें किसी बात पर विवाद हुआ, यह बहस इतनी अधिक बढ़ गयी कि, आरोपी ने अपने पास की पिस्तौल निकालकर सागर पर फायर कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. इसके बाद आरोपी वाहन से उतरकर रक्षक चौक की तरफ भाग गए. यह भी बताया जा रहा है कि, आरोपियों ने चौक में एक बाइक सवार से उसकी बाइक छीन ली और वे बाइक पर सवार होकर भाग गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808