Shimla 24 अगस्त : हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में हुई अत्यधिक बारिश के बाद अब कुदरत का बड़ा कहर सामने आ रहा हैं. राज्य के कई शहरों में खासकर शिमल और कुल्लू में जगह जगह लैंडस्लाइड हुआ है, जिससे कई बहुमंजिला इमारतें धराशायी हुई हैं. गुरुवार सुबह 9 बजे से 11 बजे तक जगह जगह यह लैंडस्लाइड हुआ हैं. लैंडस्लाइड के कारण कई वाहन भी मलबे में दब चुके हैं. गुरुवार को हुई लैंडस्लाइड की घटनाओं में अभी एक दर्जन लोगों की मौत होने और कई लोग लापता होने की जानकारी सामने आ रही हैं.
समूचे राज्य में जगह जगह हुए लैंडस्लाइड से राज्यभर में 4 राष्ट्रीय महामार्गों समेत करीब एक हजार सड़कें यातायात के लिए बंद कर दिए गए है. जिनमें शिमला-मनाली, मनाली-चंडीगढ़, मंडी-पठानकोट, जालंधर-मंडी आदि का समावेश हैं. राज्य में कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया हैं. राज्य में जगह जगह तबाही का मंजर दिखाई दे रहा हैं. सड़कें बंद होने से शिमला, मनाली, कुल्लू आदि शहरों में दूध, सब्जी तथा अन्य जीवनावश्यक वस्तुओं की किल्लत महसूस की जा रही हैं. समूचे राज्य में लोग बारिश और गरज की आवाजों से दहशत में हैं. सड़कमार्ग और रेलमार्ग बंद होने से शिमला, मनाली और कुल्लू में कई जगह पर्यटकों के फंसे होने की भी जानकारी सामने आ रही हैं.
इस बीच मौसम विभाग ने राज्य में कुछ जगह बारिश का रेड अलर्ट तो कुछ स्थानों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं, जिनमें राज्य के 12 में से 6 जिलों का समावेश हैं. शिमला, मनाली और सोलन जिलों में 2 दिनों तक स्कूल, कॉलेजों को छुट्टी दे दी गयी हैं.



Total Users : 1946
Total views : 3808