www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » नागपुर में 2 छात्रों ने समाप्त किया जीवन, एक इंजीनियरिंग में हुआ था फेल, दूसरी मोबाइल पर बिताती थी अधिक समय.

नागपुर में 2 छात्रों ने समाप्त किया जीवन, एक इंजीनियरिंग में हुआ था फेल, दूसरी मोबाइल पर बिताती थी अधिक समय.

Nagpur 24 अगस्त : उपराजधानी में गुरुवार को 2 अलग अलग घटनाओं में 2 छात्रों ने खुदकुशी कर अपना जीवन समाप्त कर दिया. एक छात्र ने तब आत्महत्या की, जब वह इंजीनियरिंग में अनुत्तीर्ण हुआ, जबकि अन्य घटना में एक छात्रा ने उस वक्त खुदकुशी की, जब उसकी माँ ने उसे मोबाइल पर अधिक समय व्यतीत करने पर डांट दिया था.

सूत्रों के अनुसार पांचपावली पुलिस थाना क्षेत्र में वैशाली नगर गार्डन के पास रहने वाले 25 वर्षीय छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की. वह यहां के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में लास्ट ईयर का स्टूडेंट था, वह छठें सेमिस्टर में कुछ विषयों में अनुत्तीर्ण हुआ था. बुधवार रात उसने अपने परिजनों के साथ डिनर लिया और वह कमरे में चल गया. सुबह वह फैन को लगे फंदे पर झूलता नजर आया.

दूसरी घटना गिट्टीखदान पुलिस थाना क्षेत्र से सामने आयी, जहां एक 19 वर्षीय छात्रा रेणुका काले ने खुदकुशी की. वजह यह थी कि, उसे उसकी मां ने मोबाइल पर ही अधिकतम समय व्यतीत करने पर डांट सुनाई थी. मोबाइल के कारण वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पा रही थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808