New Delhi 24 अगस्त : दक्षिणी फिल्मों के अभिनेता अल्लु अर्जुन को बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार घोषित हुआ हैं. बेस्ट एक्ट्रेस के रूप में आलिया भट्ट और कृति सैनन को यह पुरस्कार संयुक्त रूप से प्राप्त हुआ हैं. राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की आज 24 अगस्त को घोषणा की गई.
अल्लु अर्जुन को उनकी अभिनीत फिल्म *पुष्पा* के लिए यह पुरस्कार घोषित हुआ हैं, जबकि बेस्ट एक्ट्रेस के रूप में आलिया भट्ट को *गंगुबाई काठियावाड़* के लिए तथा कृति सैनन को *मिमी* के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया हैं.
अन्य पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – निखिल महाजन (गोदावरी), सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – पंकज त्रिपाठी (मिमी), बेस्ट सहायक अभिनेत्री – पल्लवी जोशी ( कश्मीर फ़ाइल) का समावेश हैं. सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फ़िल्म का पुरस्कार आरआरआर को मिला.
Author: samruddharashtra
Post Views: 20



Total Users : 1946
Total views : 3808