www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » E-Paper » शरद पवार बोले – अजित पवार उनकी ही पार्टी के नेता, हैरतअंगेज बयान से मविआ में हलचल.

शरद पवार बोले – अजित पवार उनकी ही पार्टी के नेता, हैरतअंगेज बयान से मविआ में हलचल.

Mumbai 25 अगस्त : राष्ट्रवादी कांग्रेस के सुप्रीमो शरद पवार ने यहां हैरतअंगेज बयान देते हुए कहा कि, अजित पवार उनकी ही पार्टी के नेता हैं, राष्ट्रवादी कांग्रेस में किसी प्रकार की टूट नहीं हुई हैं.शरद पवार ने यह भी कहा कि, अजित पवार समेत कुछ लोगों ने अगर कोई अलग भूमिका ली हो तो, उसे पार्टी में विभाजन नहीं कहा जा सकता. लोकतंत्र में ऐसा होता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि, पार्टी में टूट तब मानी जाती हैं, जब राष्ट्रीय स्तर पर कोई बड़ा गुट पार्टी से अलग होता हैं.

शरद पवार के इस बयान से राजनीतिक स्तर पर खास कर महाविकास आघाडी में खलबली मच गई हैं, इस बयान को लेकर राजनीतिक नेताओं की अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं. इस बयान से राष्ट्रवादी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई हैं.
ज्ञात रहे कि, अजित पवार 2 जुलाई को राष्ट्रवादी कांग्रेस के 8 नेताओं के साथ महाराष्ट्र में स्थित भाजपा-शिवसेना (शिंदे) सरकार में शामिल हो गए थे. इस गठबंधन सरकार में अब अजित पवार बतौर उपमुख्यमंत्री काम कर रहे हैं.
यह भी बता दें कि, जबसे अजित पवार महाराष्ट्र में महायुति सरकार में शामिल हुए है, तबसे उनकी और पार्टी प्रमुख शरद पवार से 4 बार मुलाकात हुई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808