Nagpur 26 अगस्त : विदेश में मेडिकल के पाठ्यक्रम में एडमिशन दिलाने के नाम पर 8 लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया हैं, गड़चिरोली निवासी अभिभावक की शिकायत पर पुलिस ने नागपुर के एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं.
गड़चिरोली निवासी अभिभावक संदीप बंडीवार ने पुलिस में दी शिकायत के अनुसार नागपुर निवासी रवि बोरकर ने उनसे उनके बेटे को विदेश में मेडिकल के पाठ्यक्रम में एडमिशन दिलाने का भरोसा दिलाया था. इस के लिए 16 लाख रुपये खर्च आने की बात उसने की थी. शुरुवात में बंडीवार ने उस शख्स को 8 लाख रुपये दिए, लेकिन बेटे का विदेश में कहीं एमबीबीएस में एडमिशन नहीं हुआ. वजह पूछे जाने पर वह शख्स टालमटोल करता रहा. अपने साथ धोखाधड़ी किए जाने का एहसास होने पर बंडीवार ने जरीपटका (नागपुर) पुलिस में शिकायत दर्ज की. प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी रवि बोरकर के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं.



Total Users : 1946
Total views : 3808