Mumbai 27 अगस्त : नवी मुंबई के तलोजा के पास एक तालाब में पाए गए शव की शिनाख्त हुई हैं. यह शव कस्टम अधिकारी मयंक सिंह का होने की पुष्टि हुई हैं. इस कस्टम अधिकारी के निवास पर 2 दिन पूर्व ही सीबीआई ने छापेमारी की थी. इस कार्रवाई के दूसरे दिन ही उन्होंने तालाब में आत्महत्या की हैं.
सूत्रों के अनुसार मयंक सिंह कस्टम विभाग में अधीक्षक के रूप में कसरीरत थे, उनके खिलाफ सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में मामला दर्ज किया था. इस घटना को एक दिन भी नहीं बीता था कि, नवी मुंबई के खारघर के करीब तलोजा में एक तालाब में एक युवक का शव बरामद हुआ था, इस शव की शिनाख्त बाद में मयंक सिंह के रूप में हुई. वे तलोजा कारागार के निकट ही स्थित एक हाउसिंग सोसायटी में रहते थे.
Author: samruddharashtra
Post Views: 33



Total Users : 1946
Total views : 3808