Wardha 30 अगस्त : मंदिर पर ध्वज फहराने के प्रयास में बिजली का करंट लगने से 3 लोगों की मौत हो गयी. यह दुर्घटना रक्षाबंधन के दिन ही हुई, जिससे त्यौहार के दिन ही वर्धा के पिपरी मेघे गांव में मातम बना हुआ हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्धा शहर के समीप ही स्थित पिपरी मेघे गांव में बुधवार को रक्षाबंधन पर्व के कारण उत्साहपूर्ण वातावरण था. इस गांव में स्थित मां तुलजाभवानी मंदिर पर ध्वज फहराने के लिए कुछ लोग मंदिर के ऊपरी हिस्से में चढ़े थे, वे ध्वज का रॉड सीधे करने के प्रयास में थे कि, लोहे से बने इस रॉड का समीप से गुजर रहे बिजली के तारों से स्पर्श हो गया, जिसके बिजली का तेज झटका लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, अन्य 2 घायलों की अस्पताल में ले जाते समय मृत्यु हो गयी.
Author: samruddharashtra
Post Views: 24



Total Users : 1946
Total views : 3808