www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » महाराष्ट्र » INDIA गठबंधन के डर से ही केंद्र ने घटाए सिलेंडर के दाम : उद्धव ठाकरे

INDIA गठबंधन के डर से ही केंद्र ने घटाए सिलेंडर के दाम : उद्धव ठाकरे

Mumbai 30 अगस्त : पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यहां कहा कि, भाजपा के खिलाफ बने इंडिया गठबंधन की आगामी बैठक को देखकर ही केंद्र सरकार ने देश में सिलेंडर के दामों में 200 रुपयों की कटौती की हैं. उन्होंने कहा कि, केंद्र को अब तक कभी देश की बहनों की याद नहीं आयी, अब जबकि चुनाव सिर पर हैं, केंद4 को रक्षाबंधन याद आ रहा हैं. इंडिया गठबंधन का यही डर आगे बढ़ता गया तो, हो सकता हैं, सरकार फ्री में ही सिलेंडर दे देगी.

उन्होंने कहा कि, इंडिया गठबंधन में पहले 26 राजनीतिक दल शामिल थे, अब इस गठबंधन में शामिल दलों की संख्या 28 हुई हैं.
केंद्र सरकार मुंबई को महाराष्ट्र से अलग कर उसे केंद्र शासित प्रदेश तैयार करने का प्रयास कर रही हैं, किंतु इस प्रयासों को वे कभी सफल नहीं होने देंगे.
ठाकरे यहां मविआ के एक संयुक्त पत्रपरिषद को संबोधित कर रहे थे. पत्रपरिषद को राष्ट्रवादी कांग्रेस अध्यक्ष शरद पवार, कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, सुप्रिया सुले, संजय राऊत, आदित्य ठाकरे, अशोक चव्हाण समेत मविआ में शामिल तीनों राजनीतिक पार्टी के प्रमुख नेता उपस्थित थे.
ठाकरे ने कहा कि, इंडिया गठबंधन की लड़ाई तानाशाही, जुमलेबाजी के खिलाफ हैं. इंडिया गठबंधन के पास पीएम पद के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं, एनडीए के पास कोई विकल्प नहीं हैं. एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि, अगर केंद्र सरकार लोकसभा के साथ ही महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव लेने का प्रयास कर रही हो तो उन्हें मनपा के भी चुनाव उसी वक्त लेने चाहिए.
पत्रपरिषद में शरद पवार ने कहा कि, जो लोग पार्टी छोड़कर गए है, उन्हें मतदाता ही उनकी जगह दिखा देंगे. उन्होंने कहा कि, मायावती की भाजपा के साथ बातचीत हो चुकी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808