Chandrapur 30 अगस्त : अपनी पत्नी तथा अन्य परिजनों के साथ सफर कर रहे एक युवक ने अचानक दौड़ती बस से नीचे छलांग मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. यह हादसा गड़चांदुर के पास बुधवार को दोपहर में हुआ. मृतक का नाम राकेश पटेल (25) हैं. वह मूलतः मध्यप्रदेश के रीवा जिले का निवासी हैं तथा वह राजुरा से आदिलाबाद के लिए तैयार हो रहे नेशनल हाइवे के काम पर बतौर वाहन चालक कार्यरत था. वह अपनी पत्नी तथा 2 अन्य परिजनों के साथ गड़चांदुर से चंद्रपुर बस में सवार होकर चंद्रपुर की ओर निकला था. बस अभी गड़चांदुर बस स्टेशन से थोड़ी दूर निकली ही थी कि, अचानक उसने तेज दौड़ रही बस से बाहर छलांग लगा दी. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. पलक झपकतें ही अचानक हुई इस घटना से बस के अन्य यात्रियों में हड़कंप मच गया. उसे घायल अवस्था मे उसी बस से समीप के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया लेकिन वह पहले ही दम तोड़ चुका था.
बताया जाता है कि, पिछले वर्ष ही उसका विवाह हुआ था तथा वह अपनी नवागत पत्नी के साथ गड़चांदुर के पास ही ख़िरडी में किराए के मकान में रहता था. उसने दौड़ती बस से छलांग क्यों लगाई, इस प्रश्न को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.



Total Users : 1946
Total views : 3808