New Delhi 31 अगस्त : राखी बांधने के लिए अपनी बेटी को कोई भाई नहीं था तो एक दंपति ने फुटपाथ से एक बच्चा ही चुरा लिया. यह अजीबोगरीब घटना नई दिल्ली के कोतवाली इलाके से सामने आयी. इस संदर्भ में पुलिस ने बच्चा चोरी करने के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार कर लिया हैं.
सूत्रों के अनुसार दंपति ने पुलिस को बताया कि, उन्हें 17 वर्ष की एक बेटी हैं. इस बार रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने की जिद बेटी की तरफ से की जा रही थी, लेकिन उनके एक छोटे बेटे की मौत पिछले कुछ दिन पूर्व ही घर के छत से गिरने से हुई थी. इस बात का पता उनकी बेटी को वह पढ़ने के लिए अन्य शहर में होने से नहीं था, छोटे भाई की इस आकस्मिक मौत को उससे छुपाया गया था. इस बार रक्षाबंधन पर वह भाई को राखी बांधने की जिद पर अडिग थी, उसके घर वापस आने से पहले वे उसकी मंशा पूरी करने के फिराक में थे कि, छत्ता रेल चौक पर फुटपाथ पर उन्हें एक बच्चा अपने माँ, बाप के साथ सोया नजर आया, उन्होंने माँ, बाप को गहरी नींद में पाकर उनके बच्चे को उठा लिया और उसे लेकर अपने घर पहुंच गए.
बताया जाता हैं कि, उधर फुटपाथ पर सुबह अपने बच्चे को नदारद पाकर उसके मां, बाप ने समीप के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे, फुटेज में पुलिस को एक दंपति मोटरसाइकिल पर उस इलाके में संदिग्ध रूप से तीन चार चक्कर काटते नजर आए. पुलिस मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर दंपति तक पहुंची, तब कहीं जाकर बच्चा चोरी की यह घटना सामने आई. गिरफ्तार दंपति की पहचान संजय गुप्ता एवं उसकी पत्नी अनिरा के रूप में हुई हैं. पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया हैं.



Total Users : 1946
Total views : 3808