New Delhi 31 अगस्त : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद का विशेष सत्र बुलाया हैं.यह सत्र 18 से 22 सितंबर तक चलेगा. संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. उक्त 5 दिनों में लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही चलेगी. केंद्र सरकार द्वारा अचानक बुलाये गए इस विशेष सत्र से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं. कहा जा रहा हैं कि, संसद के इस विशेष सत्र में प्रधानमंत्री मोदी कोई मास्टरस्ट्रोक करने की तैयारी में हैं, सबकी निगाहें अब इस विशेष सत्र पर लगी हैं, सत्र में कौनसे बिल पेश किए जाएंगे, इसको लेकर भी राजनीतिक गलियारों में तरह तरह की चर्चा की जा रही हैं. यह भी कहा जा रहा हैं, कि सरकार की ओर से संसद के इस विशेष सत्र में ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ जैसा कोई बिल भी आगे आ सकता हैं
Author: samruddharashtra
Post Views: 53



Total Users : 1946
Total views : 3808