Mumbai 1 सितंबर : विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन ने एक साथ मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ने का संकल्प लिया है. विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन में शामिल नेताओं ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया. गठबंधन ने एक समन्वय समिति की भी स्थापना की. 13 सदस्यीय इस समिति में के सी वेणुगोपाल (कांग्रेस), शरद पवार (एनसीपी), एम के स्टॅलिन (डीएमके), संजय राउत (शिवसेना ठाकरे), तेजस्वी यादव (राजद), अभिषेक बैनर्जी (तृणमूल कांग्रेस), राघव चड्ढा (आप), जावेद अली खान (सपा), ललन सिंह (जेडीयू), हेमंत सोरेन (जेएमएम), डी राजा (सीपीआई), उमर अब्दुल्ला (नेशनल कॉन्फ्रेंस) तथा महबूबा मुफ्ती (पीडीपी) शामिल हैं.
गठबंधन ने ‘जुड़ेगा भारत, जीतेगा भारत’ यह नारा भी घोषित किया. इसी नारे के साथ गठबंधन चुनाव मैदान में उतरेगा. सीटों के बंटवारे का फैसला भी जल्दी ही लेने का निर्णय भी बैठक में लिया गया.



Total Users : 1946
Total views : 3808