www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » चंडीगढ़ की तर्ज पर होगा ‘न्यू चंद्रपुर’ का विकास, ऑडिटोरियम, बस स्टैंड, पुलिस स्टेशन, पोस्ट ऑफिस का नियोजन

चंडीगढ़ की तर्ज पर होगा ‘न्यू चंद्रपुर’ का विकास, ऑडिटोरियम, बस स्टैंड, पुलिस स्टेशन, पोस्ट ऑफिस का नियोजन

Nagpur 1 सितंबर : चंद्रपुर शहर के समीप दाताला परिसर में म्हाडा की ओर से प्रस्तावित ‘न्यू चंद्रपुर’ शहर का विकास चंडीगढ़ की तर्ज पर करने के निर्देश जिले के पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने म्हाडा के अधिकारियों को दिए. 

न्यू चंद्रपुर शहर में सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ ही यहां ऑडिटोरियम, एम्पी थियेटर, बस स्थानक, पुलिस स्टेशन, पोस्ट ऑफिस जैसी सुविधाएं मुहैया करने की दृष्टि से नियोजनबद्ध रूप से प्रारूप तैयार करने के निर्देश भी उन्होंने इस बैठक में दिए.
स्थानीय सेमिनरी हिल्स परिसर में स्थित हरिसिंह नाइक सभागार में हुई इस बैठक में महाराष्ट्र गृहनिर्माण क्षेत्रविकास प्राधिकरण (म्हाडा) के उपाध्यक्ष संजीव जयस्वाल, चंद्रपुर के जिलाधिकारी विनय गौड़ा, चंद्रपुर मनपा आयुक्त विपिन पालीवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु, म्हाडा के मुख्याधिकारी महेश मेघपाले, मुख्य अभियंता शिवकुमार आड़े प्रमुखता से उपस्थित थे.
न्यू चंद्रपुर शहर को चंडीगढ़ की तर्ज पर एक सुनियोजित, स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त शहर बनाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने तथा समिति द्वारा प्रतिमाह विकास कार्यों की समीक्षा करने के भी निर्देश उन्होंने दिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808