Nagpur 2 सितंबर : पिछले कुछ दिनों से नदारद बारिश का विदर्भ में कमबैक हो सकता हैं. मौसम विभाग ने विदर्भ में अगले 4 दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हैं.
मौसम विभाग के नागपुर प्रादेशिक कार्यालय द्वारा जारी किए गए अलर्ट के अनुसार 3 से 6 सितंबर तक विदर्भ के सभीं जिलों में हल्की से मध्यम स्वरूप की बारिश हो सकती हैं.
शनिवार को पश्चिम महाराष्ट्र समेत मराठवाड़ा के अधिकांश जिलों में बारिश हुई.
गौरतलब है कि, जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में सर्वत्र दमदार बैटिंग करने के बाद बारिश ने अगस्त माह में बेहद कम जिलों में अपनी उपस्थिति दर्ज की थी. बारिश की इस बेरुखी से राज्य के अधिकांश जिलों के किसानों में मायूसी देखी जा रही थी. बारिश नदारद होने से मौसम भी बेहद गर्म और उमस भरा पाया जा रहा था.
Author: samruddharashtra
Post Views: 26



Total Users : 1946
Total views : 3808