Chandrapur 3 सितंबर : केंद्र सरकार तथा राज्य की महायुति सरकार की कथित अन्यायकारी नीतियों के खिलाफ लोगों में जनजागृति के लिए कांग्रेस द्वारा राज्यभर में आयोजित जनसंवाद यात्रा को रविवार 3 सितंबर को चंद्रपुर से प्रारंभ किया गया. स्थानीय महाकाली मंदिर से सुबह इस यात्रा का शुभारंभ किया गया.
शहर तथा जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में इस यात्रा का आयोजन किया गया. महाकाली मंदिर में आराध्य देवता महाकाली माता के पूजन के बाद निकली यह यात्रा गांधी चौक पहुंची. यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा को माल्यार्पण तथा सेवादल कांग्रेस द्वारा ध्वजारोहण के बाद यात्रा मुख्य मार्ग से आगे बढ़ी. आंबेडकर चौक में डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की प्रतिमा को माल्यार्पण लर यात्रा का काफिला आजाद बाग में पहुंचा. यहां लोगों से संवाद करते हुए यात्रा का घुटकाला स्थित नेहरू स्कूल के पास समापन किया गया. यह यात्रा 12 सितंबर तक जारी रहेगी. इस बीच 5 सितंबर को यह यात्रा तुकुम के मातोश्री सभागृह से सुबह 6 बजे निकलेगी, इस यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे. इस अवसर पर वे जनसंवाद करेंगे. उनकी उपस्थिति में ही शाम 7 बजे स्थानीय गांधी चौक में एक जनसभा का भी आयोजन किया गया हैं.
रविवार को निकली जनसंवाद यात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, विधायक सुभाष धोटे, विधायक प्रतिभा धानोरकर, विधायक सुधाकर अड़बाले, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामु तिवारी, विनायक बांगड़े, सुभाषसिंह गौर, विनोद दत्तात्रय, के. के. सिंह, दिनेश चोखारे, संतोष लहामगे, गोपाल अमृतकर, चंदा वैरागडे, संगीता अमृतकर, नरेंद्र बोबडे, राजेश अडूर, महेश मेंढे, भालचंद्र दानव, प्रशांत दानव, राहुल चौधरी, ताजुद्दीन शेख, विजय नले, प्रशांत भारती आदि प्रमुखता से उपस्थित थे.



Total Users : 1946
Total views : 3808