www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » महाराष्ट्र » चंद्रपुर-गड़चिरोली सहित विदर्भ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

चंद्रपुर-गड़चिरोली सहित विदर्भ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Nagpur 5 सितंबर : समूचे अगस्त माह में नदारद रही बारिश का विदर्भ में पुनरागमन हुआ हैं. पिछले 2 दिनों से विदर्भ के कुछ जिलों में पुनः एक बार बारिश अपनी उपस्थिति दर्ज कर रही हैं, इस बीच चंद्रपुर-गड़चिरोली समेत विदर्भ के कुछ जिलों में अगले 2 दिनों तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं.
मौसम विज्ञान विभाग के नागपुर प्रादेशिक कार्यालय द्वारा जारी की गई चेतावनी के अनुसार चंद्रपुर जिले में 5 और 6 सितंबर के लिए 2 दिनों का बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ हैं. गड़चिरोली जिले में भी 6 सितंबर के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट दर्शाया गया हैं.
इसके साथ ही विदर्भ के नागपुर, वर्धा, अमरावती और यवतमाल जिलों में 6 सितंबर को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ हैं. विदर्भ के शेष जिलों में बारिश का येलो अलर्ट रहेगा.
विदर्भ के जिन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट दर्शाया गया हैं, वहां अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम तो कुछ स्थानों पर गरज और चमक के साथ भारी से अतिभारी वर्षा की संभावना जताई गई हैं.
ज्ञात रहे कि, अगस्त माह से विदर्भ में बारिश का कहीं अता पता नहीं था, विदर्भ के धान, सोयाबीन और कपास उत्पादक किसान बारिश के पुनरागमन की प्रतीक्षा कर रहे थे. मौसम विभाग के अलर्ट के बाद अब किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, उन्हें अच्छी बारिश का बेसब्री से इंतजार हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808