Nagpur 5 सितंबर : नागपुर के पास ग्राम पेंढारी से एक सनसनीखेज घटना सामने आई हैं. इस गांव में एक प्रेमी युवक युवती ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर अपनी जीवन यात्रा समाप्त की. यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना पारशिवनी तहसील में उजागर हुई.
मृतक युवक युवती की पहचान क्रमशः गौरव बगमारे और जान्हवी नायले के रूप में हुई हैं. आज सुबह लोगों को गौरव के घर के पास ही स्थित एक खंडहरनुमा और सुनसान घर में युवक युवती के शव फांसी पर लटकते नजर आए, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया. दोनों के शव पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिए हैं. बताया जाता हैं कि, दोनों भी अलग अलग कॉलेज के छात्र थे, तथा एक दूसरे से प्यार करते थे. दोनों ने आत्महत्या की या इस घटना के पीछे कोई और वजह हैं, इस दिशा में पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं.
Author: samruddharashtra
Post Views: 24



Total Users : 1946
Total views : 3808