Nagpur 7 सितंबर : भाजपा नेत्री सना खान का शव एक माह बाद भी हासिल करने में नाकाम नागपुर पुलिस के हाथ अब इस हत्याकांड से जुड़ा एक अहम सुराग हाथ लगा हैं, सना खान के बिजनेस पार्टनर अमित उर्फ पप्पू साहू के जबलपुर स्थित मकान के सोफे से पुलिस द्वारा बरामद किए खून के सैम्पल्स सना खान के ही होने की पुष्टि फोरेंसिक लैब ने की हैं.
बरामद खून के सैम्पल्स के डीएनए सना खान की मां के डीएनए से पूर्णतः मैच हुए हैं. 1 अगस्त से लापता सना खान का अभी तक कोई पता नहीं चल सका हैं, पप्पू साहू ने सना की हत्या कर उसकी लाश को हिरन नदी में फेंकने की बात पुलिस के समक्ष स्वीकार की हैं, पुलिस पिछले एक माह से सना के शव की तलाश कर रही हैं, पर पुलिस शव को तलाशने में अभी तक सफल नहीं हुई हैं, जिससे नागपुर और जबलपुर पुलिस दुविधा में हैं.
इस बीच पप्पू साहू के जबलपुर स्थित मकान के एक सोफे से बरामद खून के धब्बे सना के ही होने की पुष्टि फोरेंसिक लैब द्वारा किये जाने से पुलिस ने आंशिक रूप से राहत की सांस ली हैं. पप्पू की कार से बरामद किए गए खून के धब्बों का डीएनए भी मैच हुआ हैं. जिससे अब पप्पू साहू के खिलाफ दायर हत्या के मामले में कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस के पास पुख्ता सबूत जमा हो गए हैं. सना खान हत्याकांड में अब तक पुलिस ने पप्पू साहू समेत कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया हुआ हैं. सना खान के शव को तलाशने में मदद करने वाले को पुलिस ने इनाम के तौर पर एक लाख रुपये देने की भी घोषणा की हैं.



Total Users : 1946
Total views : 3808