Buldhana 8 सितंबर : दही हांडी का मजा ले रहे प्रेक्षकों पर अचानक समीप की एक इमारत की बालकनी गिरने से हुई दुर्घटना में 9 वर्षीय एक बालिका की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य घायल हो गयी.
यह दुर्घटना बुलढाना जिले के देऊलगांव के मानसिंहपुरा में गुरुवार की रात हुई.
बताया जा रहा हैं कि, दही हांडी की रस्सी का एक सिरा इसी बालकनी को लगाया गया था, जिससे बालकनी टूट गयी और उसका मलबा नीचे दही हांडी का आनंद ले रहे प्रेक्षकों की भीड़ पर जा गिरा. मृतक बालिका का नाम निदा रशीद खान पठान बताया जा रहा है, जबकि घायल बालिका अल्फिया शेख हाफिज को देऊलगांव के ग्रामीण अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जालना के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया हैं. जिस इमारत की बालकनी नीचे गिरी वह लोहे की बनी हुई थी, इमारत कई दिनों से खाली पड़ी हुई हैं, उसमें कोई नहीं रहता था.
Author: samruddharashtra
Post Views: 32



Total Users : 1946
Total views : 3808