Solapur 8 सितंबर : मराठा आरक्षण का मुद्दा अभी चर्चा में ही हैं कि, अब धनगर समाज भी आरक्षण की मांग को लेकर आक्रमक बनता दिखाई दे रहा हैं. सोलापुर में शुक्रवार को सुबह तब हड़कंप मच गया जब धनगर समाज के एक कार्यकर्ता ने अचानक भाजपा नेता, राजस्व मंत्री तथा जिले के पालकमंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल पर हल्दी पावडर फेंक दी. अचानक हुई इस घटना से सभी चकित हुए. घटना के तुरंत बाद विश्रामगृह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उस कार्यकर्ता को दबोच लिया और उसकी पिटाई की. यह कार्यकर्ता अपने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ पाटिल को ज्ञापन सौंपने आया था, धनगर समाज को आरक्षण देने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन पाटिल पढ़ ही रहे थे कि, इस कार्यकर्ता ने जेब से हल्दी पावडर की पुड़िया निकालकर वह पाटिल के चेहरे पर फेंक दी.
Author: samruddharashtra
Post Views: 32



Total Users : 1946
Total views : 3808