www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में लग सकता है निर्दलीय विधायक जोरगेवार का भी नंबर, सितंबर अंत में विस्तार की संभावना.

आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में लग सकता है निर्दलीय विधायक जोरगेवार का भी नंबर, सितंबर अंत में विस्तार की संभावना.

Mumbai 12 सितंबर : महाराष्ट्र में सत्तासीन शिंदे-फडणवीस-अजित पवार सरकार के आगामी चौथे मंत्रिमंडल विस्तार में चंद्रपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्दलीय विधायक किशोर जोरगेवार का नंबर लगने की प्रबल संभावना जताई जा रही हैं. 

राज्य की वर्तमान सरकार का चौथा मंत्रिमंडल विस्तार सितंबर अंत तक किए जाने की बात राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कल सोमवार को नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान स्पष्ट की.

सूत्रों के अनुसार वर्तमान राज्य सरकार में अभी 14 और नए मंत्री बनाये जा सकते हैं, आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में अपना नंबर लगाने के लिए भाजपा, शिवसेना शिंदे गुट, एनसीपी अजित पवार गुट के साथ साथ कुछ निर्दलीय विधायक भी फील्डिंग लगाए हुए हैं.
बताया जाता है कि, मंत्रियों के रिक्त 14 पदों के लिए भाजपा के खाते में और 7 मंत्रिपद मिल सकते हैं, एनसीपी को 4 और शिवसेना शिंदे गुट के हिस्से में 3 मंत्रिपद आ सकते हैं. बताया जाता हैं कि, इस विस्तार में कुछ निर्दलीय विधायकों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है. निर्दलीय विधायकों में से मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के लिए जिन निर्दलीय विधायकों के नाम चर्चा में है, उनमें अचलपुर के विधायक बच्चू कड़ू, बडनेरा के विधायक रवि राणा, चंद्रपुर के विधायक किशोर जोरगेवार तथा भंडारा के नरेंद्र भोंडेकर के नाम शामिल हैं.

भाजपा कोटे से मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए जो नाम चर्चा में है, उनमें कॄष्णा खोपड़े (नागपुर पूर्व), समीर मेघे (हिंगना), संजय कूटे (जलगांव जामोद) तथा रणधीर सावरकर (अकोला) का समावेश हैं. इनके अलावा परिणय फुके और प्रवीण दटके के नाम भी चर्चा में अग्रणी हैं.
शिवसेना शिंदे गुट से जो नाम चर्चा में सामने आ रहे हैं, उनमें आशीष जायसवाल (रामटेक), संजय गायकवाड़ (बुलढाना) और संजय रायमुलकर (मेहकर) के नाम सबसे आगे हैं. एनसीपी के कोटे से राजेन्द्र शिंगने के नाम की सर्वाधिक चर्चा हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808