www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » 2 सरपंच, एक उपसरपंच रिश्वत लेते गिरफ्तार, ठेकेदार से मांगा था कमीशन

2 सरपंच, एक उपसरपंच रिश्वत लेते गिरफ्तार, ठेकेदार से मांगा था कमीशन

Chandrapur 13 सितंबर : शालेय इमारत के निर्माण का टेंडर हासिल करने वाले एक ठेकेदार से कमीशन मांगने वाले 2 सरपंच समेत एक उपसरपंच को रिश्वतखोरी में गिरफ्तार किया गया हैं. यह कार्रवाई चिमूर तहसील में की गई. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बोरगांव बुट्टी के सरपंच रामदास चौधरी, आंबेनेरी के सरपंच संदीप दौड़के और बोरगांव बुट्टी के उपसरपंच हरीश गायकवाड़ का समावेश हैं. यह कार्रवाई उमरेड (नागपुर) के एक व्यवसायी की शिकायत पर भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग के नागपुर स्थित अधिकारियों द्वारा की गई. शिकायकर्ता सिविल कॉन्ट्रैक्टर है, उसे चिमूर तहसील के कुछ जिला परिषद स्कूलों के इमारत निर्माण के लिए साहित्य आपूर्ति का टेंडर मिला था, इसके बदले उक्त ठेकेदार से आंबेनेरी तथा बोरगांव बुट्टी के सरपंचों ने संयुक्त रूप से मिलकर निविदा रकम के 5 प्रतिशत के हिसाब से 78 हजार रुपये कमीशन की मांग की थी, मामला 41 हजार में तय हुआ था, इस बीच संबंधित ठेकेदार ने भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग के नागपुर कार्यालय में शिकायत दर्ज की. प्राप्त शिकायत के आधार पर उक्त कार्रवाई की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808