www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » स्कूली बच्चों की नाव नदी में डूबी, 12 से अधिक मौतों की आशंका, बिहार के मुझफ्फरपुर में बड़ा हादसा.

स्कूली बच्चों की नाव नदी में डूबी, 12 से अधिक मौतों की आशंका, बिहार के मुझफ्फरपुर में बड़ा हादसा.

Muzaffarpur 14 सितंबर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़ा हादसे में एक दर्जन से अधिक स्कूली बच्चों समेत अन्य महिला, पुरुषों की डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही हैं. स्कूली बच्चे बागमती नदी में एक नाव में बैठकर नदी के दूसरे किनारे स्थित स्कूल में जा रहे थे कि, इस नाव में अन्य भी महिला और पुरुषों सहित 35 से अधिक लोग सवार होने की संभावना जताई जा रही हैं. यह नाव एक रस्सी के सहारे दूसरे छोर तक ले जाने का प्रयास था कि, नदी के मध्य में आते ही यह रस्सी टूट गई और नाव पानी में समा गई. जिससे नाव में सवार स्कूली बच्चों समेत अन्य लोग पानी मे डूब गए. किसी तरह से 20 लोगों को पानी से बचा लिया गया हैं, लेकिन अब भी एक दर्जन से अधिक बच्चे तथा महिला एवं पुरुष लापता बताए जा रहे हैं. यह दुखद हादसा गुरुवार 14 सितंबर को बेनीबाद पुलिस दुरक्षेत्र के भटगामा में सुबह हुआ. लापता स्कूली छात्रों में कक्षा आठवीं, नौवीं के विद्यार्थियों का समावेश हैं. नदी में लापता लोगों की एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों की मदद से तलाश जारी हैं. घटनास्थल पर लोगों की बड़ी भीड़ एकत्रित हुई है. जो छात्र लापता हैं, उनके परिजनों के विलाप से परिसर में दिल दहलाने वाली स्थिति बन गयी है. घटनास्थल पर अफरातफरी मची हैं. कई लापता बच्चों की मां रोते रोते बेहोश होती दिखाई दे रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए घटना की जांच के आदेश दिए है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808