www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » मध्य रेलवे के 117 स्टेशनों पर लगेंगे अत्याधुनिक कैमरे, नई प्रणाली से अपराधियों पर रखी जायेगी कड़ी नजर

मध्य रेलवे के 117 स्टेशनों पर लगेंगे अत्याधुनिक कैमरे, नई प्रणाली से अपराधियों पर रखी जायेगी कड़ी नजर

Mumbai 26 सितंबर : भारतीय रेलवे के मध्य रेलवे ज़ोन के तहत आने वाले कुल 117 महत्वपूर्ण स्टेशनों पर अब चेहरे की पहचान करने वाली प्रणाली वाले अत्याधुनिक कैमरे लगाने का निर्णय रेलवे ने लिया है. 

मध्य रेलवे ने अपनी आगामी योजना के तहत मध्य रेलवे के तहत आने वाले 364 स्टेशनों को वीडियो निगरानी प्रणाली से लैस करने का निर्णय लिया है, इसके लिए स्टेशनों पर कुल 6122 कैमरे लगाए जाने की योजना हैं. इनमें से 117 स्टेशनों पर चेहरे की पहचान करने वाली फेस रिकग्निशन सिस्टम वाले 3652 कैमरे लगाए जाएंगे.
रेल प्रशासन के अनुसार फेस रिकग्निशन सिस्टम वाले कैमरे यात्रियों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के काम आएंगे.इससे अपराध पर नियंत्रण पाने में सफलता प्राप्त होगी साथ ही, कानून का उल्लंघन करने वालों पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी.
इस संबंध में रेलवे बोर्ड और रेलटेल के बीच एक अनुबंध हुआ हैं. इस सीसीटीवी कैमरे में फेस रिकग्निशन सिस्टम, वीडियो एनालिटिक्स, वीडियो मैनेजमेंट सिस्टम होगा. मुंबई उपनगरीय नेटवर्क के सभी स्टेशनों सहित मध्य रेल स्टेशनों को जल्द ही फेस रिकग्निशन सिस्टम वाले कैमरों से लैस किया जाएगा.
रेलवे सूत्रों के अनुसार यह एक ऐसी तकनीक होगी जो वांछित अपराधियों को पकड़ने और भीड़-भाड़ वाले इलाकों का प्रबंधन करने में मदद करेगी.यह सभीं कैमरे 4K तकनीक वाले होंगे. गौरतलब है कि, यह अत्याधुनिक यंत्रणा से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर, कुर्ला, ठाणे, लोकमान्य तिलक टर्मिनस और कल्याण जैसे स्टेशन पहले से ही इस एकीकृत सुरक्षा प्रणालियो से सुसज्जित हैं, इसके अलावा अब यह परियोजना मुंबई मंडल के सभी स्टेशनों को कवर करेगी. यह कैमरे पूर्णतः 360 डिग्री का दृश्य कैमरे में कैद कर सकेंगे.
यह कैमरे वेटिंग हॉल, आरक्षण काउंटर, पार्किंग क्षेत्र, मुख्य प्रवेश द्वार, निकास द्वार, प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज और बुकिंग कार्यालयों में लगाए जाएंगे. यह सीसीटीवी कैमरे ऑप्टिकल फाइबर केबल के माध्यम से नेटवर्क से जुड़े होंगे और इन सीसीटीवी कैमरों से वीडियो फ़ीड स्थानीय आरपीएफ पोस्टों के साथ ही मंडल और जोनल स्तरों पर भी एक केंद्रीकृत सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष में भी प्रदर्शित की जाएगी.यह वीडियो फुटेज 30 दिनों तक संग्रहीत किया जाएगा. हालांकि महत्वपूर्ण वीडियो को लंबी अवधि के लिए भी संग्रहीत किया जा सकेगा.
भारतीय रेलवे ने स्टेशन श्रेणियों के आधार पर लगाए जाने वाले कैमरों की संख्या निर्धारित की है, जिसके अनुसार ए वन श्रेणी के स्टेशनों के लिए 92 कैमरे, ए-श्रेणी के लिए 60, बी-श्रेणी के लिए 38, सी-श्रेणी के लिए 26, और डी-श्रेणी के स्टेशनों के लिए 10 कैमरे लगाएं जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808