www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Uncategorized » आम आदमी पार्टी के पोस्टर वॉर ने मचाई खलबली, 200 यूनिट के वादे पर विधायक पर कसे तंज

आम आदमी पार्टी के पोस्टर वॉर ने मचाई खलबली, 200 यूनिट के वादे पर विधायक पर कसे तंज

Chandrapur 1 नवंबर : औद्योगिक नगरी चंद्रपुर शहर के हर मार्ग और चौराहों पर इन दिनों आम आदमी पार्टी द्वारा चलाये जा रहे पोस्टर वॉर ने सर्वत्र खलबली मचा दी है. पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए 200 यूनिट बिजली मुफ्त के वादे पर आम आदमी पार्टी ने जगह जगह पोस्टर बैनर लगाकर स्थानीय विधायक पर तंज कंसे है, जिससे हर तरफ खलबली मच गई है. समूचे शहर में आम आदमी पार्टी के इस बैनरों की चर्चा सुनाई दे रही है.
लोकसभा और विधानसभा चुनाव को अभी समय है, लेकिन आम आदमी पार्टी के पोस्टर वॉर ने चंद्रपुर जिले में अभी से राजनीतिक हलचल का आगाज़ कर दिया है. मंगलवार को सुबह जब शहर के लोग घर से बाहर निकले, उन्हें शहर के हर मुख्य मार्ग पर और चौराहों पर अलग अलग बैनर पोस्टर दिखाई दिए, जिसमें 200 यूनिट मुफ्त बिजली के पिछले वादे पर स्थानीय विधायक पर तंज कंसते हुए उन्हें निशाना बनाया गया था. इस पोस्टरों पर अलग अलग हिट फिल्मों तथा धारावाहिकों के डायलॉग्स के साथ स्थानीय विधायक की आलोचना की गई थी. विधायक पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए व्यंग्य कसा गया था. अलग अलग स्थानों पर अलग अलग पोस्टर, बैनर देख शहरवासी भौचक्का रह गए. बाद में मनपा की ओर से यह पोस्टर्स हटाए गए. आम आदमी पार्टी के इस पोस्टर वॉर के बाद अब जिले की राजनीति गरमा गई है, यह पोस्टर युध्द अब किस मोड़ तक पहुंचता है, इस ओर ही शहरवसियों की निगाहें लगी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808