www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Uncategorized » आरसीसीपीएल कंपनी का रोका गया उत्खनन, 15 दिन में करनी होगी अधिग्रहण की समग्र प्रक्रिया.

आरसीसीपीएल कंपनी का रोका गया उत्खनन, 15 दिन में करनी होगी अधिग्रहण की समग्र प्रक्रिया.

Chandrapur 3 नवंबर : यवतमाल जिले के मुकुटबन में निर्माणाधीन बिड़ला ग्रुप के स्वामित्व वाले आरसीसीपीएल सीमेंट कंपनी द्वारा चंद्रपुर जिले में जारी लाइमस्टोन मिनरल का उत्खनन अंततः जिला प्रशासन ने रोक दिया है. 

इस सीमेंट कंपनी को लाइमस्टोन के उत्खनन और परिवहन के लिए चंद्रपुर जिले के कोरपना तहसील के ग्राम परसोडा के पास की जमीन उत्खनन एवं परिवहन के लिए राज्य सरकार द्वारा लीज पर दी गयी है. किंतु इस कंपनी द्वारा पेसा कानून का सरेआम उल्लंघन किये जाने का आरोप लगाते हुए ग्राम परसोडा के निवासी नेमीचंद काटकर ने 16 अक्टूबर से बेमियादी अनशन आंदोलन शुरू किया था. उनका आरोप है कि, आरसीसीपीएल सीमेंट कंपनी परसोडा के आसपास की जमीन का नियमानुसार अधिग्रहण किये बगैर एजेंटों के माध्यम से जमीन खरीदते हुए अपने पास ले रही है. जिससे किसानों के साथ अन्याय हो रहा है.
इस आंदोलन की दखल लेते हुए जिला प्रशासन ने अंततः जब तक आरसीसीपीएल कंपनी द्वारा जमीनों की समग्र अधिग्रहण प्रक्रिया पूर्ण नहीं की जाती तब तक कंपनी के ग्राम परसोडा में चल रहे लाइमस्टोन के उत्खनन एवं उसके परिवहन पर रोक लगा दी है. जिला प्रशासन के उक्त आदेश के साथ राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष तथा पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री हंसराज अहीर ग्राम परसोडा में आन्दोलनस्थल पर पहुंचे और उन्होंने काटकर का अनशन समाप्त किया. उन्होंने ग्रामवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि, जब तक ग्रामीणों की मर्जी के अनुसार आरसीसीपीएल कंपनी काम नहीं करती है, तब तक तुम्हारे संघर्ष का साथ दिया जाएगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि, आगामी 15 दिनों के भीतर ही राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा इस मामले की नागपुर विभागीय आयुक्त कार्यालय में बैठक ली जाएगी, जिसमें एकमुश्त जमीन अधिग्रहण का मसला हल किया जाएगा.
इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से कोरपना के तहसीलदार, थानेदार, पूर्व विधायक संजय धोटे, पूर्व विधायक सुदर्शन निमकर, खुशाल बोंडे, राजू घरोटे प्रमुखता से उपस्थित थे.
गौरतलब है कि, आरसीसीपीएल यह बिड़ला कॉरपोरेशन लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली एक सहायक कंपनी है, जो यवतमाल जिले के झरी जामनी के पास स्थित मुकुटबन में 2700 करोड़ की लागत से एक सीमेंट प्लांट शुरू कर चुकी है. इस सीमेंट प्लांट के कारण अब बिड़ला समूह की सीमेंट उत्पादन क्षमता प्रतिवर्ष 20 मिलियन टन तक पहुंच गई है. इस सीमेंट कंपनी को लाइमस्टोन के उत्खनन हेतु चंद्रपुर जिले के कोरपना तहसील स्थित ग्राम परसोडा के पास की जमीन लीज पर प्राप्त हुई है. कंपनी वहां से लाइमस्टोन का उत्खनन और परिवहन कर रही है, जिससे ग्राम परसोडा के साथ साथ आसपास के ग्राम कोठोडा बु, रायपुर, गोविंदपुर, कोठोडा खुर्द, पाऊँडगुडा, माँगरुड़, दुर्गाडी आदि गांवों के किसान प्रभावित हुए है. ग्रामवासियों का आरोप है कि, कंपनी उनकी जमीन का अधिग्रहण नहीं कर रही है, बल्कि कुछ एजेंटों के माध्यम से किसानों को बहला फुसलाकर उन्हें उनकी जमीन बेचने पर मजबूर कर रही है, बाद में कंपनी वह जमीन एजेंटों से खरीद कर उसका मालिकाना हक अपने पास कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808