Nagpur 5 नवंबर : नागपुर शहर के बर्डी मार्केट में रविवार को उस समय बड़ा हड़कंप मच गया, जब भारी भीड़ के बीच इस मार्केट में कुछ दुकानों को आग की लपटों ने घेर लिया. इस आग के कारण मार्केट में लोगों में भागदौड़ शुरू हुई. सौभाग्यवश इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ.
दीवाली त्यौहार एक सप्ताह पर आ जाने से रविवार को सीताबर्डी मार्केट में आम तौर की तुलना में सुबह से ही भारी भीड़ थी. नागपुर के इस बर्डी मार्केट में वैसे भी हर रविवार को बेहद भीड़ होती है, अब जबकि दीवाली का त्यौहार सर पर होने से मार्केट में ज्यादा ही भीड़ थी, इसी बीच मार्केट के एक दुकान से आग की लपटें बाहर निकलने लगी और मार्केट में लोगों के बीच हड़कंप मच गया. यह आग अजय गारमेंट से शुरू हुई जो देखते ही देखते बगल की दुकान तक पहुंच गई. आग की लपटों की भीषणता देखते हुए लोगों ने ही दमकल विभाग को सूचना दी. देर शाम तक अग्निशमन विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे थे.



Total Users : 1946
Total views : 3808