Sambhajinagar 7 नवंबर : मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने यहां आरोप लगाते हुए कहा कि, भुजबल के रिश्तेदार की होटल की तोड़फोड़ करने वाले उनके अपने ही लोग है, इस तोड़फोड़ से मराठा समाज के आंदोलनकारियों का कोई संबंध नहीं है.
यहां एक पत्रपरिषद में जरांगे ने आरोप लगाया कि, मराठा समाज के युवाओं को झूठे केसेस में फंसाने की साजिश रची जा रही है, बीड, नांदेड़ जैसे जिलों के पुलिस अधीक्षकों पर मराठा समाज के युवाओं के खिलाफ केसेस बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, कुछ लोग मराठा समाज का हित नहीं चाहते. जरांगे ने कहा कि, ऐसी झूठी केसेस से मराठा समाज को भले ही डराने की कोशिश की जा रही हो, लेकिन मराठा समाज इससे डरने वाला नहीं है. यह समाज शांतिपूर्ण आंदोलन का पक्षधर है, झूठे केसेस का यह सिलसिला रोकना चाहिए. मराठा समाज की सहनशीलता का अंत ना देखें. मराठा समाज की आबादी 54 से 60 प्रतिशत है, अब तो जातिगत जनगणना होनी ही चाहिए.
उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री फिलहाल श्रीनगर में है, हम 2 दिन की और प्रतीक्षा करेंगे, उसके बाद मराठा समाज आगे का निर्णय घोषित करेगा.



Total Users : 1946
Total views : 3808