www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Uncategorized » वेकोलि दुर्गापुर के फिल्टर प्लांट के पास बालक की डूबने से मौत, वेकोलि की लापरवाही के खिलाफ परिसर में तनाव

वेकोलि दुर्गापुर के फिल्टर प्लांट के पास बालक की डूबने से मौत, वेकोलि की लापरवाही के खिलाफ परिसर में तनाव

Chandrapur 7 नवंबर : वेकोलि चंद्रपुर क्षेत्र के तहत आने वाले दुर्गापुर ओपनकास्ट के पास बरसों से बंद पड़े जलशुद्धिकरन केंद्र के पास जमा पानी मे डूबने से एक बालक की मौत हो गयी, इस घटना से परिसर में असंतोष व्याप्त हुआ है, जिससे तनाव की स्थिति निर्माण हुई है. परिसर के क्षुब्ध लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर वेकोलि के दुर्गापुर उपक्षेत्रीय कार्यालय का घेराव शुरू किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार वेकोलि के दुर्गापुर ओपनकास्ट खदान परिसर में एक जल शुद्धिकरण केंद्र स्थित है, जो बरसों से बंद अवस्था में पड़ा हुआ है. इस केंद्र के पास ही एक कुंड तैयार हुआ है, जिसमें हमेशा पानी जमा रहता है, इस पानी मे तैरने के लिए उतरे प्रेम बालू वाघमारे नामक एक 12 वर्षीय बालक की दोपहर में डूबने से मौत हो गयी. यह बालक दुर्गापुर वार्ड क्रमांक 4 का निवासी था. परिसर वासियों का कहना है कि, इस घटना के लिए सर्वथा वेकोलि प्रशासन की लापरवाही जिम्मेदार है. यह अब तक की तीसरी घटना है. पानी के इस कुंड में अब तक 2 युवकों की मृत्यु हो चुकी है, अब यह तीसरी मौत है, इसके बावजूद भी वेकोलि प्रशासन गहरी नींद में है. क्षुब्ध लोगों की भीड़ बालक के शव के साथ उपक्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय का घेराव कर रही है. इस घटना के लिए जिम्मेदार वेकोलि चंद्रपुर क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक, उपक्षेत्रीय प्रबंधक, कार्मिक अधिकारी तथा सिविल अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग पर यह क्षुब्ध भीड़ अड़ी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808