मुंबई 8Nov: महाराष्ट्र रियल इस्टेट रेग्युलेटरी अथॉरिटी अर्थात महारेरा ने राज्य की 370 रियल इस्टेट परियोजनाओं पर 33 लाख का जुर्माना लगाया है.उक्त परियोजनाओं ने अपने विज्ञापनों में पंजीकरण संख्या और क्यूआर कोड प्रदर्शित नहीं किया था. महारेरा ने उक्त परियोजनाओं से अब तक 22 लाख रुपये वसूल भी कर लिए है.
महारेरा ने राज्य की जिन 370 परियोजनाओं को दंडित किया है, उनमें मुंबई क्षेत्र की 173, पुणे क्षेत्र की 162, और नागपुर क्षेत्र की 35 परियोजनाओं का समावेश है.
गौरतलब है कि, महारेरा ने सभी विज्ञापन माध्यमों में महारेरा पंजीकरण नंबर प्रिंट करना अनिवार्य कर दिया है, 1 अगस्त से सभी विज्ञापनों पर क्यूआर कोड प्रदर्शित करने और प्रिंट करने का भी निर्देश महारेरा ने सभी डेवलोपेर्स को दिए थे. महारेरा ने प्रारंभ में पंजीकृत परियोजनाओं के लिए मार्च से क्यूआर कोड जारी करना अनिवार्य किया था. इसके बाद, इसने पुराने सहित सभी परियोजनाओं के लिए क्यूआर कोड जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ की थी.



Total Users : 1946
Total views : 3808