www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Uncategorized » सुप्रीम कोर्ट ने जिम कॉर्बेट के कोर जोन में सफारी पर लगाया प्रतिबंध

सुप्रीम कोर्ट ने जिम कॉर्बेट के कोर जोन में सफारी पर लगाया प्रतिबंध

New Delhi 6 मार्च : सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के भीतर बाघ सफारी पर प्रतिबंध लगा दिया है. अदालत ने आदेश देते हुए स्पष्ट किया है कि, बाघ सफारी को अब केवल राष्ट्रीय उद्यान के आसपास के परिधी में और बफर जोन में ही अनुमति होगी.

संरक्षित जंगलों तथा राष्ट्रीय उद्यानों में वन्यप्राणियों के प्राकृतिक अधिवास की रक्षा करने और अभयारण्यों के मुख्य क्षेत्रों पर पर्यटन के संभावित प्रभाव को कम करने के लिए अदालत के इस फैसले को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
इसके साथ ही, अदालत ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में अवैध निर्माण और पेड़ काटने की गतिविधियों में शामिल होने के लिए उत्तराखंड के पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत और तत्कालीन प्रभागीय वन अधिकारी किशन चंद पर भी कड़ी टिप्पणी करते हुए उन्हें फटकार लगाई है. अदालत की इस फटकार ने अभयारण्यों में पर्यटन के साथ साथ अवैध निर्माणों से पर्यावरण को हो रहे नुकसान की ओर भी इशारा किया है.
अदालत की यह टिप्पणी पर्यावरण कार्यकर्ता एड. गौरव बंसल की एक याचिका पर सुनवाई के दौरान आयी है. इस याचिका में राष्ट्रीय उद्यान में बाघ सफारी और पिंजरे में बंद जानवरों के साथ एक विशेष चिड़ियाघर बनाने के उत्तराखंड सरकार के प्रस्ताव को चुनौती दी गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808