www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » देश का ही नहीं, विश्व का सर्वोत्तम साबित होगा बॉटनिकल गार्डन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का प्रतिपादन

देश का ही नहीं, विश्व का सर्वोत्तम साबित होगा बॉटनिकल गार्डन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का प्रतिपादन

Chandrapur 12 मार्च : राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यहां कहा कि, यहां साकार हो रहा बॉटनिकल गार्डन न केवल महाराष्ट्र बल्कि विश्व का भी सर्वोत्तम गार्डन साबित होगा.
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यहां विसापुर में आयोजित श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी बॉटनिकल गार्डन के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि, जैसे ही इस गार्डन में उन्होंने प्रवेश किया, ऐसा लगा मानो वह किसी अलग विश्व मे आये हो. यह गार्डन इतना सुंदर बना है कि,इसे देखने के लिए एक दिन का समय कम पड़ेगा.मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, पिछले ढाई वर्ष से वे इतने व्यस्त है कि, दो दिन यहां आकर आराम से इस गार्डन का लुत्फ लेने की इच्छा हो रही है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री के हाथों के बॉटनिकल गार्डन का लोकार्पण किया गया.
विसापुर में आयोजित इस शानदार समारोह में जिले के पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार, सांसद अशोक नेते, विधायक किशोर जोरगेवार, विकास खारगे, जिलाधिकारी विनय गौड़ा, जिला परिषद के सीईओ विवेक जॉनसन प्रमुखता से उपस्थित थे.
समारोह में 264 करोड़ की लागत से 108 एकड़ जमीन पर बने बॉटनिकल गार्डन का लोकार्पण किया गया. इसी समारोह में श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकरसी महिला विश्वविद्यालय की इमारत का तथा चंद्रपुर शहर में साकार होने वाली अमृत जलापूर्ति योजना तथा मलनिस्सरण योजना के दूसरे चरण का भी भूमिपूजन किया गया.
ताडोबा में महिलाओं को मुफ्त प्रवेश
समारोह को संबोधित करते हुए पालकमंत्री मुनगंटीवार ने घोषणा करते हुए कहा कि, स्थानीय लोगों की बढ़ती मांग के चलते आगामी तीन माह तक जिले की महिलाओं को ताडोबा में मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा, उन्होंने यह भी घोषणा करते हुए कहा कि,अगले तीन माह तक बॉटनिकल गार्डन में भी सभीं को मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा.

लोकसभा में नहीं जाना चाहते मुनगंटीवार

समारोह में मुनगंटीवार ने कहा कि, दिल्ली में साकार हुए नए संसद भवन में तथा हाल ही में लोकार्पित किये गए राम मंदिर में चंद्रपुर जिले का सागौन इस्तेमाल किया गया है. दोनों जगह भीतर जाने के लिए इस सागौन से बने दरवाजों से होकर ही जाना पड़ता है, लेकिन उन्हें डर है कि, कहीं उन्हें भी लोकसभा में जाना न पड़ जाए. उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि, वे चाहो तो उन्हें इस भय से मुक्ति दिला सकते है. यह कहकर मुनगंटीवार ने अप्रत्यक्ष रूप से यह स्पष्ट कर दिया कि, वे लोकसभा चुनाव लड़ने को इच्छुक नहीं है.
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री शिंदे का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया. कार्यक्रम के प्रारंभ में जय जय महाराष्ट्र माझा इस राज्य गीत से किया गया. इस अवसर पर एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय का प्रार्थना गीत भी प्रस्तुत किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808