www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » नागपुर में अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को कुचला, 10 कारें हुई क्षतिग्रस्त, 15 से अधिक घायल 2 चिंताजनक.

नागपुर में अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को कुचला, 10 कारें हुई क्षतिग्रस्त, 15 से अधिक घायल 2 चिंताजनक.

Nagpur 8 अप्रैल : स्थानीय मानकापुर चौक में रात के समय हुए एक विचित्र सड़क दुर्घटना में 10 से अधिक कारें क्षतिग्रस्त हुई, अलग अलग कार में सवार 15 से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हुए इनमें से 2 की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. यह सभी गाड़ियां मानकापुर सिग्नल पर खड़ी थी कि एक अनियंत्रित ट्रक ने एक के बाद एक करते हुए कारों को कुचल दिया. इस दुर्घटना में कुछ दुपहिया वाहन भी चपेट में आ गए. अनियंत्रित ट्रक तेज रफ्तार में था जो एक एक गाड़ी को टक्कर देते हुए आगे बढ़ रहा था, यह भिड़ंत इतनी तेज थी कि, कुछ कारें खिलौनों की तरह हवा में उड़ी जबकि कुछ कारें एक दूसरे के ऊपर चढ़ गई. यह हादसा जिस ट्रक के कारण हुआ वह ट्रक एक कंटेनर है, जो कि वह चंद्रपुर से संबंधित है. कंटेनर का नंबर MH 34 AB 7881 बताया जा रहा है. यह ट्रक मानकापुर ओवरब्रिज से तेज रफ्तार में आ रहा था, विपरीत दिशा के वाहनों के लिए रेड सिग्नल होने से वहां खड़े वाहन ग्रीन सिग्नल की राह देख रहे थे कि, ओवरब्रिज से उतरा यह कंटेनर खड़ी गाड़ियों पर चढ़ गया और एक एक को टक्कर देकर आगे बढ़ गया. इस दुर्घटना में एक एम्बुलेंस भी चपेट में आकर चकनाचूर हो गयी. कुछ दुपहिया भी ट्रक की चपेट में आ गयी. कार में सवार घायलों को निकालने के लिए पुलिस को बड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा, कुछ घायलों को कार के दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला गया, एक दूसरे पर चढ़ी गाड़ियों को हटाने के लिए क्रेन का सहारा लेना पड़ा. दुर्घटना के बाद परिसर दुर्घटनाग्रस्त लोगों की चीखों से गूंज उठा, घटनास्थल पर तनाव की स्थिति कायम हुई. इस दुर्घटना में कई लोगों को फ्रैक्चर हुआ है. यह दुर्घटना ट्रक के ब्रेक फेल होने से हुई या ट्रक चालक नशे में धुत्त था यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है. मानकापुर पुलिस आगे की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808