Chandrapur 19 जुलाई : सिंदेवाही तहसील के ग्राम मोहाली में अचानक एक साथ तीन तेंदुओं ने हमला बोल दिया, इस हमले में 6 ग्रामीण घायल हुए. अचानक हुई इस घटना से मोहाली तथा आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया है, लोगों में भय और दहशत व्याप्त हुई है. घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीमें गांव में दाखिल हुई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंदेवाही तहसील के ग्राम मोहाली में शुक्रवार को तड़के अचानक एक साथ तीन तेंदूए दाखिल हुए, जिससे गांव में हड़कंप मच गया. तेंदुओं को देखकर ग्रामीण भय के कारण यहां वहां बचने की कोशिश में थे कि, तेंदुओं ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया जिसमें 6 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. तेंदुओं के हमले में घायल हुए ग्रामीणों में जितेंद्र दांडेकर, मनोहर दांडेकर, सुभाष दांडेकर, विजय देवगीरकर, पांडुरंग नन्नवरे, ऋतिक वाघमारे आदि का समावेश है, सभीं घायलों को मोहाली के अस्पताल में भर्ती किया गया है.



Total Users : 1946
Total views : 3808