Mumbai 21 अक्टूबर : आगामी विधानसभा चुनाव में महायुति तथा महाविकास आघाडी को कड़ी टक्कर देने के लिए अलग अलग राजनीतिक संगठनों द्वारा स्थापित की गई परिवर्तन महाशक्ति नामक तीसरी आघाडी ने चंद्रपुर जिले के राजुरा से एड. वामनराव चटप को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है. इसी आघाडी ने अमरावती जिले के अचलपुर से बच्चू कडू को उम्मीदवारी घोषित की है.
परिवर्तन महाशक्ति नामक इस तीसरी आघाडी का गठन पांच राजनीतिक संगठनों ने मिलकर बनाया है, जिनमें प्रहार जनशक्ति, महाराष्ट्र स्वराज्य पार्टी, महाराष्ट्र राज्य समिति,स्वतंत्र भारत पार्टी और स्वाभिमानी शेतकरी संघटन का समावेश है. इस आघाडी ने महाराष्ट्र से कुल 8 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है,जिनमें रावेर यावल, चाँदवड,देगलूर, ऐरोली, हदगांव हिमयतनगर, हिंगोली, शिरोल और मिरज विधानसभा क्षेत्रों का समावेश है.



Total Users : 1946
Total views : 3808