www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » एनसीपी (SP) की और दौड़ रही जोरगेवार की ट्रेन बीजेपी के प्लेटफॉर्म पर अटक गईं. अब भाजपा की टिकट पर लड़ सकते है चुनाव.

एनसीपी (SP) की और दौड़ रही जोरगेवार की ट्रेन बीजेपी के प्लेटफॉर्म पर अटक गईं. अब भाजपा की टिकट पर लड़ सकते है चुनाव.

Chandrapur 21 अक्टूबर : स्थानीय निर्दलीय विधायक किशोर जोरगेवार की इस विधानसभा चुनाव में स्थिति ‘इधर चला मैं उधर चला, जाने कहाँ मैं, किधर चला’ जैसी हो गयी है.
अब तक महायुति के कट्टर समर्थक रहे जोरगेवार को जब महायुति की ओर से विधानसभा चुनाव में चंद्रपुर सीट से टिकट मिलने में कठियाईयाँ आती रही तब जोरगेवार ने मजबूरन महायुति के चक्कर मे पड़ने की बजाय महाविकास आघाडी की ओर से टिकट प्राप्त करने की कोशिश शुरू की. लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में जोरगेवार को लेकर मिले अनुभव को देखते हुए महाविकास आघाडी के घटक दल कांग्रेस ने जोरगेवार को पार्टी का टिकट देने में खास रुचि नहीं दिखाई. अंत में जोरगेवार ने महाविकास आघाडी के दूसरे घटक दल एनसीपी (शरद पवार) के माध्यम से महाविकास आघाडी का टिकट हासिल करने के प्रयास तेज कर दिए. उनके प्रयास सफल भी होने लगे थे, वे एक दो दिनों में एनसीपी (एसपी) में अधिकृत प्रवेश भी करने निकले थे. वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ मुंबई में शरद पवार से मिलने निकले ही थे कि, इधर उनकी माताजी गंगूबाई जोरगेवार के निधन की खबर सामने आई, जोरगेवार को मुंबई की ओर शुरू किया सफर बीच रास्ते में ही छोड़कर चंद्रपुर वापस लौटना पड़ा.
इस बीच अब खबर यह आ रही है कि, जोरगेवार को महायुति की ओर से चंद्रपुर सीट पर टिकट देने के लिए भाजपा तैयार हो गयी है. रविवार की रात को मुंबई से यह खबर बाहर निकलकर आयी कि, भाजपा उन्हें चंद्रपुर से टिकट देने को तैयार है. यह भी बताया जा रहा है कि, जोरगेवार को भाजपा से लड़ाने के लिए भाजपा की स्थानीय वरिष्ठ नेता शोभा फडणवीस ने पार्टी के पास मध्यस्थता की है. उनकी मध्यस्थता के बाद ही भाजपा जोरगेवार को टिकट देने का मन बना रही है. हालांकि उम्मीदवारी की अभी अधिकृत घोषणा नहीं हो सकी है.
कुलमिलाकर जोरगेवार की ट्रेन जो 3 दिन पहले एनसीपी (एसपी) की दिशा में निकल पड़ी थी, वह अब बीच राह में भाजपा के प्लेटफार्म पर आकर खड़ी हो गयी है. देखना यह है कि, उनकी ट्रेन भाजपा के पास ही रुकी रहती है या आगे बढ़कर महाविकास आघाडी के स्टेशन की दिशा में अपनी यात्रा शुरू करती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808