www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » वडेट्टीवार, भांगडिया, चटप, सुभाष धोटे, वारजुकर ने भरे नामांकन, वरोरा से प्रवीण काकड़े ने भरा कांग्रेस से नामांकन

वडेट्टीवार, भांगडिया, चटप, सुभाष धोटे, वारजुकर ने भरे नामांकन, वरोरा से प्रवीण काकड़े ने भरा कांग्रेस से नामांकन

Chandrapur 24 अक्टूबर : आगामी विधानसभा चुनाव हेतु जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आज 24 अक्टूबर को कुल 7 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए जिनमें प्रमुखता से विधायक विजय वडेटटीवार, विधायक बंटी भांगड़िया, विधायक सुभाष धोटे, पूर्व विधायक वामनराव चटप और सतीश वारजुकर का समावेश है. उल्लेखनीय है कि, वरोरा क्षेत्र से वर्तमान सांसद प्रतिभा धानोरकर के सगे भाई प्रवीण काकड़े ने कांग्रेस की ओर से अपना नामांकन दाखिल किया है.
जिले में गुरुवार को सात प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए
राजुरा क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से सुभाष धोटे और स्वतंत्र भारत पार्टी की ओर से वामनराव चटप ने अपना नामांकन दाखिल किया.
चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय सुरेश पाईकराव ने अपना नामांकन भरा
ब्रम्हपुरी क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से विजय वडेट्टीवार ने नामांकन दाखिल किया. चिमूर क्षेत्र से भाजपा की ओर से कीर्तिकुमार भांगडिया और कांग्रेस की ओर से सतीश वारजुकर ने अपने नामांकन भरे.
वरोरा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रवीण सुरेश काकडे ने नामांकन दाखिल किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808