www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, चंद्रपुर, वरोरा और बल्लारपुर अभी भी पेंडिंग.

कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, चंद्रपुर, वरोरा और बल्लारपुर अभी भी पेंडिंग.

Mumbai 26 अक्टूबर : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने महाराष्ट्र में अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की. कुल 23 प्रत्याशियों की यह सूची 23 अक्टूबर को सुबह 11 बजे घोषित की. गौरतलब है कि, इस सूची में फिलहाल चंद्रपुर जिले के वरोरा, चंद्रपुर और बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्रों का समावेश नहीं है.
उल्लेखनीय हैं कि, कांग्रेस ने इसके पहले 48 और बाद में 23 ऐसे कुलमिलाकर 71 प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए अपने अधिकृत प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए है.
यह भी उल्लेखनीय है कि, वरोरा विधानसभा क्षेत्र से फिलहाल सांसद प्रतिभा धानोरकर के भाई प्रवीण काकड़े ने कांग्रेस की ओर से अपना नामांकन दाखिल किया है, जबकि बल्लारपुर क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से संतोष रावत ने नामांकन दाखिल किया है. उक्त दोनों क्षेत्रों से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के नाम कांग्रेस की नई सूची में घोषित किये जाने की उम्मीद व्यक्त की जा रही थी, किंतु कांग्रेस की नई सूची में उक्त क्षेत्रों के नाम नदारद दिखे. चंद्रपुर क्षेत्र से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी के रूप में प्रवीण पडवेकर का नाम भी जोरशोर से उछाला जा रहा है, लेकिन कांग्रेस की इस सूची में चंद्रपुर का नाम भी शामिल नहीं किया गया है. जिससे तीनों क्षेत्र के दावेदार प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गयी है.
कांग्रेस की नई सूची के अनुसार जिन्हें अधिकृत प्रत्याशी घोषित किये गए है उनमें भुसावल – राजेश मानवतकर, जलगांव जामोद – स्वाति वाटेकर, वर्धा – शेखर शेंडे, सावनेर – अनुजा केदार, नागपुर दक्षिण – गिरीश पांडव, कामठी – सुरेश भोयर, भंडारा – पूजा ठावकर, अर्जुनी मोरगांव – सुरेश बनसोड, आमगांव- राजकुमार पुरम, रालेगांव – वसंत पुरके, यवतमाल – अनिल मंगुलकर, आरणी – जितेंद्र मोघे, उमरखेड़ – साहेबराव कांबले, जालना -कैलास गौरणत्याल, संभाजीनगर पूर्व – मधुकर देशमुख, वसई- विजय पाटिल, कांदिवली पूर्व – कालू पडलिया, चारकोप – यशवंत सी, सायन गणेश यादव, श्रीरामपुर – हेमंत ओघले, निलंगा- अभयकुमार सालुंखे, शिरोल – गणपतराव पाटिल और अकोट से महेश गंगने का समावेश है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808