www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » राजनीतिक उठापटक के बाद अंततः जोरगेवार का भाजपा में प्रवेश मुनगंटीवार का विरोध प्रदर्शन रहा नाकाम.

राजनीतिक उठापटक के बाद अंततः जोरगेवार का भाजपा में प्रवेश मुनगंटीवार का विरोध प्रदर्शन रहा नाकाम.

Chandrapur 27 अक्टूबर : एक सप्ताह से जारी राजनीतिक उथलपुथल के बाद अब अंततः रविवार 27 अक्टूबर को स्थानीय निर्दलीय विधायक किशोर जोरगेवार ने भाजपा में घरवापसी कर ली है. भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर जोरगेवार को भाजपा में प्रवेश दिया जा रहा है, जोरगेवार इस प्रवेश के बाद सोमवार 28 अक्टूबर को भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए चंद्रपुर क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है.
जोरगेवार को लेकर पिछले दिनों से सर्वत्र राजनीतिक उठापटक शुरू थी. पिछले चुनाव में 72 हजार से अधिक वोटों के अंतर से विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले जोरगेवार को इस चुनाव में राजनीतिक पार्टियों का टिकट हासिल करने के लिए दरबदर भटकना पड़ रहा था. वे पिछले ढाई वर्ष से महायुति के समर्थक विधायक बने हुए थे, वे निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सबसे करीबी विधायक थे, बावजूद इसके उन्हें महायुति की टिकट हासिल करने में बड़ी जद्दोजहद करनी पड़ रही थी. थक हारकर वे शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की शरण में पहुंच गए थे, इस पार्टी में प्रवेश का निर्णय भी जोरगेवार ने घोषित किया था, लेकिन कांग्रेस के स्थानीय नेता,कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते जोरगेवार का एनसीपी (SP) में प्रवेश विफल रहा. उन्हें इस पार्टी से भी खाली हाथ लौटना पड़ा था.
आखिरकार जोरगेवार ने भाजपा का टिकट हासिल करने के अंतिम प्रयास तेज कर दिए. इसके लिए उन्होंने भाजपा के स्थानीय वरिष्ठ नेता,पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री हंसराज अहीर की मदद ली. जोरगेवार के भाजपा में संभावित प्रवेश की भनक लगते ही भाजपा के स्थानीय नेता तथा जिले के निवर्तमान पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार अचानक सक्रिय हुए तथा जोरगेवार का संभावित पार्टी प्रवेश रोकने वे ताबड़तोड़ दिल्ली की ओर रवाना हुए. वहां जाकर उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत अन्य नेताओं से मुलाकात की. बार बार दलबदल करने वाले व्यक्ति को पार्टी में प्रवेश देना अनुचित होगा, यह बात मुनगंटीवार ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचाई. मुनगंटीवार के इतने विरोध प्रदर्शन के बावजूद पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने जोरगेवार को भाजपा में प्रवेश दिलाने और उन्हें पार्टी की टिकट पर चंद्रपुर क्षेत्र से चुनाव लड़ाने के निर्देश दिए है. यह पार्टी प्रवेश रविवार को मुनगंटीवार की प्रमुख मौजूदगी में ही संपन्न हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808