www.samruddharashtra.in

Breaking News
जिला पुनर्वास कार्यालय के सहायक अधिकारी नरेंद्र खांडेकर रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रकल्प पीड़ित प्रमाणपत्र की पुनर्समीक्षा के लिए मांगे 2 लाख चंद्रपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों को दी गयी छुट्टी, इराई डैम के 5 दरवाजें खोले गए नागपुर-पुणे वंदे भारत का 10 अगस्त से शुभारंभ, 12 घंटे से कम समय में पूर्ण होगा सफर चांदा फोर्ट स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात प्रभावित, वैनगंगा एक्सप्रेस को बल्लारशाह में ही रोका गया. चंद्रपुर रेलवे स्टेशन बनेगा अब टर्मिनल, प्लेटफार्म की संख्या होगी 8, मुंबई, पुणे के लिए सीधी ट्रेनों का रास्ता आसान अवैध सावकारी के आरोप में अशोक ठक्कर समेत 8 के खिलाफ मामला दर्ज, सावकारी के बदले हड़पी लोगों की जमीन

Home » Breaking News » राजुरा में भाजपा प्रत्याशी भोंगले के खिलाफ लामबंद हुए पूर्व विधायक तथा भाजपा पदाधिकारी. आयातित प्रत्याशी स्वीकार नहीं

राजुरा में भाजपा प्रत्याशी भोंगले के खिलाफ लामबंद हुए पूर्व विधायक तथा भाजपा पदाधिकारी. आयातित प्रत्याशी स्वीकार नहीं

Rajura 27 अक्टूबर : राजुरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा देवराव भोंगले की उम्मीदवारी घोषित करते ही अब इस क्षेत्र में भाजपा के तम्माम पदाधिकारियों में असंतोष उभरकर सामने आने लगा है. भोंगले की उम्मीदवारी का विरोध करने अब वहां भाजपा के पदाधिकारी लामबंद हुए है.

रविवार 27 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे राजुरा में हुई एक पत्रपरिषद में पूर्व विधायक संजय धोटे, पूर्व विधायक सुदर्शन निमकर, खुशाल बोंडे जैसे स्थानीय भाजपा नेतागण एवं पदाधिकारी एकत्रित हुए और सबने राजुरा क्षेत्र से भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी देवराव भोंगले के नाम का पुरजोर विरोध किया.पत्रपरिषद में नेताओं ने स्पष्ट किया कि,भोंगले को उम्मीदवारी दिए जाने से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता बेहद नाराज और क्रोधित है. नेताओं ने कहा कि,पार्टी में स्थानीय स्तर पर काम करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को चुनावी टिकट मांगने का पूर्ण अधिकार है. पार्टी द्वारा अगर किसी स्थानीय कार्यकर्ता को टिकट दी गयी होती, तो उसे पार्टी का आदेश मानते हुए सभीं कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी का काम करने के लिए वचनबद्ध थे. लेकिन पार्टी ने बाहरी प्रत्याशी भोंगले को टिकट देकर स्थानीय कार्यकर्ताओं पर अन्याय किया है. कार्यकर्ताओं के बीच निर्माण हुए इस असंतोष से अब वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराएंगे तथा, राजुरा क्षेत्र से घोषित उम्मीदवार के नाम पर पुनर्विचार कर किसी स्थानीय कार्यकर्ता को उम्मीदवारी देने की गुहार लगाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

Poll not found

today rashifal

Our Visitor

0 0 1 9 4 6
Total Users : 1946
Total views : 3808