Chandrapur 28 अक्टूबर : भारतीय जनता पार्टी ने अंततः महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हेतु पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की तीसरी सूची घोषित की. कुल 25 प्रत्याशियों की इस सूची में चंद्रपुर सीट से किशोर जोरगेवार का नाम पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में घोषित किया गया है. गौरतलब है कि, यह सूची घोषित होने से पहले ही जोरगेवार ने शक्तिप्रदर्शन करते हुए भाजपा की ओर से चंद्रपुर क्षेत्र से अपना नामांकन दर्ज कर लिया था. यह भी बता दें कि, जोरगेवार ने रविवार को ही पार्टी के स्थानीय वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार के हाथों तथा पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री हंसराज अहीर की उपस्थिति में भाजपा में आधिकारिक तौर पर प्रवेश किया था.
Author: samruddharashtra
Post Views: 29



Total Users : 1946
Total views : 3808