Warora 29 अक्टूबर : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने वरोरा विधानसभा क्षेत्र से एक फोर व्हीलर से 75 लाख की नकद कैश जब्त की. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की. महाराष्ट्र विधानसभा आम चुनाव के संबंध में संदिग्ध नकदी तस्करों को पकड़ने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर एफ.एस.टी. को तैनात किया गया है. यह टीम विभिन्न सिहनों पर गश्त और नाकाबंदी कर रही है. इस बीच 2मंगलवार 29 अक्टूबर को इस टीम को गुट सूचना प्राप्त हुई. प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एफएएसटी की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया, इस बीच एक संदिग्ध चार पहिया वाहन की जांच की गई, इस वाहन में बड़ी मात्रा में नकद राशि दिखाई दी. उक्त वाहन को वरोरा पुलिस स्टेशन लाया गया और वाहन में बरामद नकदी के बारे में जब पुलिस ने वाहन मालिक से पूछताछ की, तो वाहन मालिक ने कुल नकद राशि 75 लाख होने की बात कबूल की. ,लेकिन उसके पास सिर्फ 5 लाख रुपये के ही कागजात मौजूद थे,. शेष राशि को लॉकर वाहन चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. अतः पुलिस ने उक्त वाहन में नकद राशि को जब्त कर लिया गया और आगे की जांच के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया गया है.



Total Users : 1946
Total views : 3808